हमारे कार्य
1. संत सेवा –
![]() 2. कन्या विवाह योजना – समाज में घोर लिंगभेद और दहेज़ प्रथा जैसी कुप्रथाएँ व्याप्त हैं| गरीब या वंचित परिवार अपनी कन्याओं के विवाह संस्कार का खर्च वहां करने की स्थिति में भी नहीं होता है| इन परिस्थितियों से कई प्रकार की अन्य सामाजिक व्याधियां उत्पान हो रहीं हैं| जिनमे से एक कन्या भ्रूण हत्या है, जिसके कारन सामाजिक लिंगानुपात पूरी तरह से बिगड़ गया है| और ये पापकर्म समाज को घोर पतन के पथ पर ले जा रहा है| अत: गुरु भगवान् ट्रस्ट के माध्यम से गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने का प्रयास किया जाता है| इसके अंतर्गत संस्था सामूहिक विवाह का आयोजन भी करवाती है तथा विवाह संस्कार की व्यवस्था हेतु अभावग्रस्त परिवार को व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग भी प्रदान करती है| इसके अतिरिक्त कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगार से सम्बंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु भी प्रयासरत है|
3. शिक्षा योजना - वंचित तथा निर्धन वर्ग के बच्चो की शिक्षा की व्यवस्था करना ![]() आत्मनिर्भर बनाने हेतु युवाओं को रोजगार परक शिक्षा की व्यवस्था करना
4. भूख निवारण - विभिन्न स्थानों पर 100 दिन से भी ज्यादा समय के भंडारे चलाना, जहाँ निर्धन लोग भोजन प्राप्त कर सकें
5. नशामुक्ति के लिए जनजागरण
6. वृक्षारोपण करना
7. वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाना
|